Thursday, 29 August 2019

केले के फायदे 

कहते हैं संतुलित आहार के साथ फलों का सेवन भी रोज करना चाहिए। इससे सेहत अच्छी होती है। हर किसी की बेहतर सेहत के लिए फलों का सेवन करना जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम केले के फायदे के बारे में जानेंगे। केले में मौजूद विटामिन और मिनरल के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। जानेंगे केले के सेवन से सेहत को कैसे फिट रखा जा सकता है? साथ ही जानेंगे कि क्या केले से सही मायने में वजन बढ़ सकता है? तो चलिए जानते हैं केले खाने के फायदे के बारे में।


पहले जानिए केले में क्या-क्या पौष्टिक तत्व होते हैं :


केले में मौजूद विटामिन-बी6, विटामिन- सी   , पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रीएंट्स खनिज तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।  


केले खाने के फायदे 


1. मस्तिष्क होगा तेज :


केले में मौजूद खनिज तत्व मस्तिष्क के लिए लाभदायक है। इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से दिमाग तेज होता है।  


2. ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित :


केले में पोटैशियम की मात्रा पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।  


3. दिल रहेगा स्वस्थ :


केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम होने की वजह से शरीर में ब्लड फ्लो ठीक से होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है। 


4. डिप्रेशन में लाभदायक :


केले में मौजूद विटामिन-बी6 शरीर में ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन रखता है। डिप्रेशन के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डिप्रेशन के मरीज को केला खाने की सलाह देते हैं।


5. कॉन्स्टिपेशन की समस्या ठीक होगी :


केले में मौजूद फाइबर खाने को डायजेस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। 


6. वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन : 


अगर आप अंडरवेट हैं, तो केले को दूध के साथ मिलाकर रोजाना खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। 


7. जिम से पहले फायदेमंद :


अगर आप जिम जाते हैं, तो आपको दो से तीन केले जिम जाने के पहले खाना चाहिए। इससे आपको जिम के समय ऊर्जा मिलेगी। 


8. आंखों की चमक रहेगी बरकरार :


केले में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 


9. एसिडिटी से राहत दिलाए :


अगर आपको  है पेट की गैस की समस्या तो केला फायदेमंद हो सकता है। एसिडिटी होने पर केले का सेवन दही और चीनी के साथ करने से यह समस्या कम हो सकती है।

10. पीरियड्स में है लाभदायक :


केले के सेवन से पीरिड्स में होने वाले दर्द से भी राहत पाई जा सकती है। चूंकि, केले में पोटैशियम होता है, जो पीरियड्स पेन कम करने में मदद करता है।   


11. नवजात शिशु को केला जरूर खिलाएं :


बच्चे के जन्म से चार महीने के बाद पके हुए केले को दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स कर के खिलाना चाहिए। इससे नवजात शिशु को पूर्ण पोषण मिलता है।  


12. गर्भावस्था में केले का सेवन : 


डॉक्टर से सलाह लेकर अपने शरीर के अनुसार केले का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है।


तो ये थे केले के फायदे, जिन्हें जानकर आपको भी अपनी डायट में केले को शामिल कर लेना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप केले के सेवन करना जरूर शुरू करेंगे, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।